Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अधिवक्ताओं की चार प्रमुख मांगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन, विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हुआ प्रतिनिधिमंडल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/11/2026 03:33:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/11/2026 03:33:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 14 नवंबर 2026 को कानपुर बार एसोसिएशन एवं द लॉयर्स बार एसोसिएशन कानपुर के संयुक्त आव्हान पर दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद का एक प्रतिनिधि मण्डल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 14 नवंबर 2026 को कानपुर बार एसोसिएशन एवं द लॉयर्स बार एसोसिएशन कानपुर के संयुक्त आव्हान पर दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद का एक प्रतिनिधि मण्डल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के अंतर्गत जीपीओ लखनऊ में एकत्रित हुआ जहां पूरे प्रदेश भर से आए हुए अधिवक्ताओं के द्वारा उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने अधिवक्ताओं को मृत्यु उपरान्त अधिवक्ता कल्याण निधि से अधिवक्ताओं के आश्रितों को दी जाने वाली मृतक आश्रित राशि को 5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने तथा  नए अधिवक्ताओं को 5 वर्ष तक ₹10000 स्टाइपेंड देने एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश के अंदर इलाहाबाद हाई कोर्ट की चार बेंचों की स्थापना के लिए प्रदर्शन किया गया। 

 बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता एडवोकेट ने अपने उद्बोधन में कहा कि आए दिन प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ अपराधिक घटनाएं घटित हो रही है लेकिन शासन और प्रशासन सोया हुआ है जब किसी अधिवक्ता के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है और उसके विरोध में अधिवक्ता समाज विरोध प्रदर्शन करता है या न्यायिक कार्य बहिष्कार करता है तो उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय से उस पर हड़ताल ना करने का दबाव बनाया जाता है लेकिन सस्ता और सुलभ न्याय देने का वादा करने वाली सरकारों से विगत पांच दशकों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एक बेंच नहीं दी जा सकी अधिवक्ता समाज जिसका देश की आजादी में अविस्मरणीय योगदान है जो देश में न्याय और संविधान की रक्षा करता है वह आज अपने लिये न्याय और सामाजिक सुरक्षा की मांग लेकर सड़क पर उतरा है जबतक अधिवक्ताओं की मांगे नहीं मांगी जाएंगी हम कानपुर बार एसोसिएशन एवं द लॉयर्स बार एसोसिएशन कानपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट संघर्ष समिति के नेतृत्व आंदोलन करते रहेंगे इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल में संयुक्त सचिव आवरण अग्रवाल कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पंकज शर्मा,बार के पूर्व कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण द्विवेदी व रफीक अहमद के साथ अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।