Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के अवैध पटाखे हुए बरामद, व्यापारी हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 19/10/2026 03:04:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 19/10/2026 03:04:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरीदपुर थाना क्षेत्र में बीसलपुर रोड स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर पुलिस ने करीब 260 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने दुकान संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर अवैध पटाखों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बीसलपुर रोड स्थित एक दुकान में बिना वैध अनुमति के भारी मात्रा में पटाखे रखे गए हैं।

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अमित पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पेटियों और बोरों में रखे करीब 260 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरीदपुर के मोहल्ला परा निवासी गंगाराम गुप्ता के रूप में हुई है। पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगने पर वह उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास पिछले साल का फुटकर बिक्री का लाइसेंस था, जिसकी वैधता समाप्त हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दीपावली से पहले हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध पटाखों का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।