Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 19/10/2026 02:58:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 19/10/2026 02:58:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली भोजीपुरा थाना क्षेत्र के खितौसा गांव में 23 वर्षीय विवाहिता गीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली भोजीपुरा थाना क्षेत्र के खितौसा गांव में 23 वर्षीय विवाहिता गीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गुरुवार को घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के समय ससुराल वाले धान काटने खेत पर गए थे। घर लौटने पर उन्होंने गीता को फंदे पर लटका देखा। परिजन उसे नीचे उतारकर बरामदे में ले आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर भोजीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, गीता की शादी वर्ष 2023 में गांव के ही जसवंत से हुई थी। दंपती की आठ माह की बेटी है। घटना की जानकारी मिलते ही गीता के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, गीता की बहन ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि गीता फोन पर अक्सर अपने साथ होने वाली प्रताड़ना के बारे में बताती थी। मायके पक्ष ने गीता की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। भोजीपुरा के प्रभारी निरीक्षक बी. सिंह के मुताबिक, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।