-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा की पहली बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सरकार के माननीय राज्य मंत्री (खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति) एवं जनपद बलरामपुर के प्रभारी मंत्री आदरणीय श्री सतीश चंद्र शर्मा जी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रथम कोर कमेटी बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनपद की बागडोर संभाली ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सरकार के माननीय राज्य मंत्री (खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति) एवं जनपद बलरामपुर के प्रभारी मंत्री आदरणीय श्री सतीश चंद्र शर्मा जी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रथम कोर कमेटी बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनपद की बागडोर संभाली । बैठक में जिले के विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से धरातल पर क्रियान्वित करने के कड़े निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रवि कुमार मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, विधायक बलरामपुर सदर श्री पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर श्री कैलाश नाथ शुक्ल, विधायक उतरौला श्री राम प्रताप वर्मा समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। 5जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का प्रण लें और प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। 5जून को माननीय मुख्यमंत्री जी का जन्म दिन है योगी आदित्यनाथ जी ने अपने जन्म दिन पर आपने मां पाटेश्वरी की पावन धरती बलरामपुर को चुना। पुत्रवत स्नेह से मां का आशीर्वाद लेने और जनपदवासियों को विकास की सौगातें देने के लिए हृदय की गहराइयों से आभार। मां पाटेश्वरी से प्रार्थना है कि आपको निरंतर जनहित में कार्य करने की असीम शक्ति, स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें आपका तपस्वी जीवन और राष्ट्र आराधना केवल यूपी ही नहीं, पूरे भारतवर्ष को गौरवान्वित करे।
बैठक में जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पांडेय सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री जी के प्रथम आगमन पर सभी जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय भेंट कर अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया एवं उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया।
जनप्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि माननीय मंत्री जी के नेतृत्व में बलरामपुर के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिलेगी। जब कोई सज्जन कार्यभार संभालता है तो जनता का, क्षेत्र का दसों दिशाओं में मंगल होता है
इसके बाद एक पेड़ मां के नाम लगाए और कहा पृथ्वी हमारी माता है और इसका संरक्षण हमारी प्रतिबद्धता है।
आपका प्रत्येक दिन जन-प्रेरणा का स्रोत बने और सुशासन की यात्रा सुखद एवं ऐतिहासिक हो।
मध्य प्रदेश: हफ्ता वसूली का विरोध पड़ा भारी, चाय विक्रेता महिला और बेटे से मारपीट
बिहार: जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, किसानों को हुआ भारी नुकसान
उत्तर प्रदेश: 2029 चुनाव से पहले परिसीमन पर केंद्र की तैयारी शुरू
राजस्थान: वाणी जैन ने 85 बच्चों को सिखाया शतरंज, बनीं प्रेरणा
उत्तर प्रदेश: बुद्धि विहार की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठा, मनोज कुमार गुप्ता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
