-
☰
No image found.
हरियाणा: नागरिक अस्पताल में 20 बेड के इमरजेंसी वार्ड का हुआ उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
हरियाणा: महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में 20 बेड के फ्री फेब्रिकेटेड इमरजेंसी वार्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विस्तार
हरियाणा: महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में 20 बेड के फ्री फेब्रिकेटेड इमरजेंसी वार्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन द्वारा विधायक का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नागरिक अस्पताल में 20 बेड के अतिरिक्त इमरजेंसी वार्ड की शुरुआत से मरीजों को राहत मिलेगी तथा उपचार व्यवस्था और अधिक सुचारू हो सकेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी महेंद्रगढ़ क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है और प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर उपचार की सुविधा मिले, ताकि उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख न करना पड़े। इस अवसर पर एसएमओ डॉ. जयप्रकाश, डॉ. संदीप, डॉ. अमित राठौर, डॉ. अजय कक्कड़, डॉ. अभिषेक, रण सिंह, रजनी (आईसीएन), संदीप सीगड़ा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: हफ्ता वसूली का विरोध पड़ा भारी, चाय विक्रेता महिला और बेटे से मारपीट
बिहार: जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, किसानों को हुआ भारी नुकसान
उत्तर प्रदेश: 2029 चुनाव से पहले परिसीमन पर केंद्र की तैयारी शुरू
राजस्थान: वाणी जैन ने 85 बच्चों को सिखाया शतरंज, बनीं प्रेरणा
उत्तर प्रदेश: बुद्धि विहार की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठा, मनोज कुमार गुप्ता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
