Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा की पहली बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 05/06/2026 10:01:46 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 05/06/2026 10:01:46 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सरकार के माननीय राज्य मंत्री (खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति) एवं जनपद बलरामपुर के प्रभारी मंत्री आदरणीय श्री सतीश चंद्र शर्मा जी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रथम कोर कमेटी बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनपद की बागडोर संभाली ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सरकार के माननीय राज्य मंत्री (खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति) एवं जनपद बलरामपुर के प्रभारी मंत्री आदरणीय श्री सतीश चंद्र शर्मा जी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रथम कोर कमेटी बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनपद की बागडोर संभाली । बैठक में जिले के विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से धरातल पर क्रियान्वित करने के कड़े निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पांडेय सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रवि कुमार मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, विधायक बलरामपुर सदर श्री पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर श्री कैलाश नाथ शुक्ल, विधायक उतरौला श्री राम प्रताप वर्मा समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री जी के प्रथम आगमन पर सभी जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय भेंट कर अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया एवं उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया।
जनप्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि माननीय मंत्री जी के नेतृत्व में बलरामपुर के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिलेगी। जब कोई सज्जन कार्यभार संभालता है तो जनता का, क्षेत्र का दसों दिशाओं में मंगल होता है
इसके बाद एक पेड़ मां के नाम लगाए और कहा पृथ्वी हमारी माता है और इसका संरक्षण हमारी प्रतिबद्धता है।

5जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का प्रण लें और प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। 5जून को माननीय मुख्यमंत्री जी का जन्म दिन है योगी आदित्यनाथ जी ने अपने जन्म दिन पर  आपने मां पाटेश्वरी की पावन धरती बलरामपुर को चुना। पुत्रवत स्नेह से मां का आशीर्वाद लेने और जनपदवासियों को विकास की सौगातें देने के लिए हृदय की गहराइयों से आभार। मां पाटेश्वरी से प्रार्थना है कि आपको निरंतर जनहित में कार्य करने की असीम शक्ति, स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें आपका तपस्वी जीवन और राष्ट्र आराधना केवल यूपी ही नहीं, पूरे भारतवर्ष को गौरवान्वित करे। 
आपका प्रत्येक दिन जन-प्रेरणा का स्रोत बने और सुशासन की यात्रा सुखद एवं ऐतिहासिक हो।
 

Related News

गुजरात: विश्व पर्यावरण दिवस पर डांग जिला सूचना कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण, 12 पौधे लगाकर लिया संरक्षण का संकल्प

उत्तर प्रदेश: ड्यूटी पर जा रही स्टाफ नर्स की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर पुलिस का अभियान जारी, तीन वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायालय

उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर CM योगी की अपील, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ें प्रदेशवासी

दिल्ली: दिल्ली में भाजपा जनकल्याण मंच की बड़ी बैठक, भाजपा की प्रचंड जीत का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में स्वयं सहायता समूहों को मिला सशक्तिकरण का मंत्र, डीएम ने बैंकों को दिए सख्त निर्देश


Featured News