-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले बलरामपुर में तैयारियां तेज, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के 5 जून को प्रस्तावित बलरामपुर दौरे के दृष्टिगत आज प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। देवीपाटन मंडल की आयुक्त श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के 5 जून को प्रस्तावित बलरामपुर दौरे के दृष्टिगत आज प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। देवीपाटन मंडल की आयुक्त श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र श्री अमित पाठक, जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के साथ जनपद पहुंचकर कार्यक्रम स्थलों का गहन स्थलीय निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम 1. माननीय मुख्यमंत्री जी 5 जून को तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध देवीपाटन मंदिर मां पाटेश्वरी जी का दर्शन-पूजन करेंगे। 2. इसके पश्चात गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने हैलीपेड, मुख्य कार्यक्रम स्थल, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य प्रशासनिक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से एवं त्रुटिरहित सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का दौरा जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
