Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन, जल सेवा शिविर का शुभारंभ

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 04/06/2026 04:52:46 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 04/06/2026 04:52:46 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भारतीय युवा रेड क्रॉस सोसायटी, इकाई दतिया (शाखा इंदरगढ़) द्वारा 4 जून 2026 को विश्व रेड क्रॉस के द्वारा विभिन्न जनहित एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गाया ।  कार्यक्रम की थीम "मानवता

विस्तार

मध्य प्रदेश: भारतीय युवा रेड क्रॉस सोसायटी, इकाई दतिया (शाखा इंदरगढ़) द्वारा 4 जून 2026 को विश्व रेड क्रॉस के द्वारा विभिन्न जनहित एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गाया ।  कार्यक्रम की थीम "मानवता के लिए एक जुट" रखी गई है। इस अवसर पर निःशुल्क जल सेवा शिविर, वृद्धजनों की सेवा, नशा मुक्ति अभियान, सीपीआर प्रशिक्षण संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, यातायात सुरक्षा एवं स्वास्थ्य परीक्षण जैसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मानव सेवा एवं जनकल्याण के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। 


इससे पूर्व   नगर परिषद अध्यक्ष गौरी रामस्वरूप मण्डेलिया, तथा सीएमओ बिजय बहादुर सिंह ने फीता काटकर   नि: शुल्क शर्बत सेवा  ( जल सेवा ) शिविर का शुभारंभ किया ! इस मौके पर  महामहिम राज्यपाल अवार्डेड गौरी शर्मा,  अल्पना शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार संजीव रिछारिया, शिक्षक राधा चरण जोशी  स्काउटर , महामहिम राज्यपाल अवार्डेड जिला संगठक राजेश कतरौलिया , महामहिम राज्यपाल अवार्डेड जिला काँउसलर अर्चना जाटव ,  अमरदीप शर्मा, सहित वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा शामिल रहे।