Contact for Advertisement 9650503773

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Narender , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 04/06/2026 05:54:32 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Narender ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 04/06/2026 05:54:32 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालकों और ठेला कारोबारियों से रंगदारी वसूलने के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कारोबारियों को डरा-धमकाकर हर माह ₹20 से ₹25 हजार की अवैध वसूली करते थे।

विस्तार

पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-150 नोएडा से मोनिन्द्र और उसके भाई नरेन्द्र को गिरफ्तार किया।

जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी क्षेत्र के रेस्टोरेंट संचालकों और ठेला कारोबारियों पर दबाव बनाकर नियमित रूप से रंगदारी मांगते थे। दोनों आरोपी गढ़ी समस्तीपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी मोनिन्द्र के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2025 में उसके विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।
 
Featured News