-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर पुलिस की कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपदीय पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम तथा इनामी,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपदीय पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम तथा इनामी, जिलाबदर, वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त अभियान के तहत 3 जून 2026 को कोतवाली शहर, लालगंज एवं चुनार थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक-एक वारंटी को गिरफ्तार किया। इस प्रकार कुल तीन वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जनपदीय पुलिस का कहना है कि अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
उत्तर प्रदेश: अदलहाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते छह आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राजेन्द्र करोतिया वाल्मीकि बने अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज के प्रदेश सचिव
उत्तर प्रदेश: राजेन्द्र करोतिया वाल्मीकि बने अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज के प्रदेश सचिव
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद में युवक ने लगाई न्याय की गुहार, डीजीपी से की निष्पक्ष जांच की मांग
