-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत दादरी में जागरूकता अभियान, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा की दी जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा उन्हें जागरूक बनाने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना दादरी क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा उन्हें जागरूक बनाने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना दादरी क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों और उनके अभिभावकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, गुड टच-बैड टच की पहचान, यौन अपराधों से सुरक्षा, घरेलू हिंसा के खिलाफ कानूनी अधिकारों और बाल अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया। पुलिस टीम ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1930, 112, 1098 और 181 की उपयोगिता बताते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में सुरक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता की भावना को मजबूत करना रहा।
उत्तर प्रदेश: हजरत बाबा करीम शाह के उर्स-ए-पाक पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, आज होगी कुल शरीफ की रस्म
उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता शोयब अंसारी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
राजस्थान: बद्रीलाल जाट के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की गौसेवा, दी शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश: रतलाम में एलआईसी सम्मान समारोह आयोजित, वरिष्ठ अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश: पकौड़ी तलते समय खौलते तेल की कड़ाही में गिरा दुकानदार, गंभीर रूप से झुलसा
