-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: 8-लेन एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा कड़ी, एएसपी प्रतिपाल महोबिया ने किया औचक निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: 8-लेन एक्सप्रेसवे पर अवैध घुसपैठ रोकने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया औचक निरीक्षण मुख्य बिंदु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल महोबिया द्वारा किया गया
विस्तार
मध्य प्रदेश: 8-लेन एक्सप्रेसवे पर अवैध घुसपैठ रोकने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया औचक निरीक्षण मुख्य बिंदु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल महोबिया द्वारा किया गया संयुक्त भ्रमण। 8-लेन एक्सप्रेसवे पर अवैध घुसपैठ रोकने के लिए सख्त निर्देश। वाहन दुर्घटनाओं के समय त्वरित राहत कार्य और इंतजामात की समीक्षा। थाना थांदला और काकनवानी को संयुक्त रूप से 'ज्वाइंट ऑपरेशन' चलाने के आदेश। विस्तृत समाचार: श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रतिपाल महोबिया के द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु एक महत्वपूर्ण संयुक्त भ्रमण किया गया। इस दौरान उनके साथ श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री राजेश सुलिया, थांदला टीआई श्री अशोक कनेश एवं काकनवानी टीआई श्रीमती/सुश्री तारा मंडलोई मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अधिकारियों के दल द्वारा टिमरवानी टोल नाका एवं 8-लेन एक्सप्रेसवे का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
अवैध घुसपैठ पर रोक: 8-लेन एक्सप्रेसवे पर होने वाली किसी भी प्रकार की अवैध घुसपैठ को पूरी तरह से रोकने हेतु कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। दुर्घटना प्रबंधन: हाईवे पर होने वाली वाहन दुर्घटनाओं के समय त्वरित रिस्पॉन्स और किए जाने वाले आवश्यक आपातकालीन इंतजामात के संबंध में मातहतों को निर्देशित किया गया, ताकि घायलों को समय पर मदद मिल सके। पेट्रोलिंग वाहनों की चेकिंग: हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था में लगी NHAI पेट्रोलिंग वाहन और पुलिस PCR को मौके पर चेक किया गया तथा उन्हें मुस्तैदी से ड्यूटी करने व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थांदला और काकनवानी पुलिस चलाएगी 'ज्वाइंट ऑपरेशन' एक्सप्रेसव पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना काकनवानी और थाना थांदला को आपस में समन्वय स्थापित कर ज्वाइंट ऑपरेशन (संयुक्त अभियान) चलाने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। दोनों थाने मिलकर 8-लेन पर लगातार गश्त करेंगे और अवैध घुसपैठ व असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाएंगे। हाईवे पर सुरक्षा और नियमों का पालन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: हजरत बाबा करीम शाह के उर्स-ए-पाक पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, आज होगी कुल शरीफ की रस्म
उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता शोयब अंसारी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
राजस्थान: बद्रीलाल जाट के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की गौसेवा, दी शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश: रतलाम में एलआईसी सम्मान समारोह आयोजित, वरिष्ठ अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश: पकौड़ी तलते समय खौलते तेल की कड़ाही में गिरा दुकानदार, गंभीर रूप से झुलसा
