Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रात्रि ठहराव कार्यक्रम सरकार की जनसंवाद प्रतिबद्धता का प्रतीक : डीसी अनुपमा अंजली

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mainpal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 04/06/2026 11:12:13 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Mainpal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 04/06/2026 11:12:13 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हरियाणा सरकार की सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सतनाली खंड के गांव डालनवास में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हरियाणा सरकार की सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सतनाली खंड के गांव डालनवास में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी अनुपमा अंजली ने की। इस अवसर पर पुलिस विभाग की तरफ से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डीसी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए गांव व आसपास के क्षेत्रों से आई 60 से अधिक शिकायतें और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव जनसंवाद में ग्रामीणों और जिला प्रशासन के बीच अपनेपन और आत्मीयता का संचार होता है। इस बीच सरपंच सुनीता और ग्रामीणो ने डीसी अनुपमा अंजली और अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम से पहले डीसी अनुपमा अंजली व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्कूल प्रांगण में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

डीसी अनुपमा अंजली ने सभी ग्रामवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि नागरिकों ने बहुत ही अच्छे तरीके से अपनी समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थी ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। पात्र नागरिक सरकार की पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठाएं जहां भी कहीं समस्या आती है प्रशासन को अवगत करवाएं। डीसी ने कहा कि रात्रि ठहराव केवल एक प्रशासनिक गतिविधि नहीं, बल्कि यह सरकार की जन संवाद की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंच रहा है, जिससे समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने में पारदर्शिता आई है। डीसी ने कहा कि कई समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों की भागीदारी से संभव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का निवारण प्राथमिकता व समयबद्धता से सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या दोहराने की आवश्यकता न पड़े।


रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी, अवैध कब्जे छुड़वाने,बिजली और पानी से जुड़ी समस्याएं खुलकर रखीं। डीसी ने मौके पर संबंधित अधिकारियों को अविलंब समाधान निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्धारित समयावधि में समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करें।   बॉक्स  एसपी ने किया जागरूक, नशे और साइबर अपराधों से बचाव पर बल इस अवसर पर एसपी दीपक कुमार ने ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा नशामुक्त जीवन की आवश्यकता पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपराधों से बचाव के लिए समाज को सजग रहना जरूरी है और किसी भी फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर शिकायत करें। इसके अलावा 112 की जानकारी दी।  समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। विभाग द्वारा पांच लाभार्थियों की मौके पर पेंशन बनाई व दो लाभार्थियों को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कन्यादान राशि के चैक दिए।

कार्यक्रम में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की कलाकार मंडली ने हरियाणवी लोकगीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़ा, नशा मुक्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सूचना स्टॉलों में स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, शिक्षा, परिवहन, पशुपालन और बिजली विभाग प्रमुख रहे। स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग की टीम ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर ग्रामीणों की शुगर, बीपी और सामान्य जांच की तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। वहीं आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। वहीं अन्य विभागों ने भी स्टाल लगाकर सरकार की अंत्योदय उत्थान से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी इस अवसर पर एडीसी तरुण कुमार पावरिया, सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर, एएसपी फैजल खान, नगराधीश मंगल सेन, सीएमओ डॉ अशोक कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रमोद, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ देवेन्द्र , जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, तहसीलदार अजय कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Featured News