Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: रतलाम में एलआईसी सम्मान समारोह आयोजित, वरिष्ठ अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Asharaf Ali , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 04/06/2026 12:11:33 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Asharaf Ali ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 04/06/2026 12:11:33 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: रतलाम शहर  में कल शाम अजंता पैलेस होटल में एलआईसी प्रोफेशनल टीम के तत्वावधान में वरिष्ठ अधिकारी श्री राकेश तनेजा जी  के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

विस्तार

मध्य प्रदेश: रतलाम शहर  में कल शाम अजंता पैलेस होटल में एलआईसी प्रोफेशनल टीम के तत्वावधान में वरिष्ठ अधिकारी श्री राकेश तनेजा जी  के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एलआईसी प्रोफेशनल टीम के चीफ मोहम्मद इलियास द्वारा किया गया। रतलाम के अजंता पैलेस होटल में आयोजित एलआईसी सम्मान समारोह में एलआईसी के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एलआईसी प्रोफेशनल टीम के नेतृत्व में सभी बीमा अभिकर्ताओं एवं बीमा सखियों ने अधिकारियों का पुष्पहार, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान स्वरूप उपहार देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिकर्ताओं ने एलआईसी के वरिष्ठ अधिकारी श्री राकेश तनेजा सर, आदरणीय मोहम्मद इलियास जी,  LIC CAB शाखा प्रबन्धक 
 आदरणीय आलोक सर तथा इंदौर डिवीजन से पधारे सभी सम्मानित अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि अधिकारियों द्वारा दिया गया प्यार, सम्मान और मार्गदर्शन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा इससे सभी अभिकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने एलआईसी की योजनाओं, ग्राहक सेवा एवं संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उन्होंने अभिकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य करने एवं समाज के अधिक से अधिक लोगों तक बीमा सुरक्षा पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

एलआईसी के नए "जीवन साथी" प्लान पर राकेश तनेजा सर का प्रेजेंटेशन
आज आयोजित कार्यक्रम में एलआईसी के वरिष्ठ अधिकारी राकेश तनेजा ने एलआईसी के नवीन जीवन साथी (New Jeevan Sathi) प्लान पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि यह योजना विशेष रूप से विवाहित दंपत्तियों के लिए तैयार की गई है, जिसमें पति और पत्नी दोनों को एक ही पॉलिसी के अंतर्गत जीवन सुरक्षा और बचत का लाभ प्राप्त होता है। 

प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने योजना की प्रमुख विशेषताओं, सुरक्षा लाभ, परिपक्वता (मैच्योरिटी) लाभ, गारंटीड एडिशन तथा परिवार की वित्तीय सुरक्षा में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एलआईसी ने हाल ही में न्यू जीवन साथी सिंगल प्रीमियम और न्यू जीवन साथी लिमिटेड प्रीमियम योजनाएं लॉन्च की हैं, जिनका उद्देश्य दंपत्तियों को एक ही पॉलिसी में व्यापक सुरक्षा प्रदान करना है।  कार्यक्रम में उपस्थित एलआईसी अभिकर्ताओं, बीमा सखियों एवं सदस्यों ने प्रेजेंटेशन को अत्यंत उपयोगी बताया। राकेश तनेजा सर ने सभी को ग्राहकों तक नई योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाने तथा अधिक से अधिक परिवारों को बीमा सुरक्षा से जोड़ने का आह्वान किया। यह प्रेजेंटेशन एलआईसी परिवार के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा, जिससे सभी अभिकर्ताओं को नए उत्पादों की बेहतर जानकारी प्राप्त हुई। रतलाम। एलआईसी प्रोफेशनल टीम के चीफ मोहम्मद इलियास द्वारा अपनी टीम के सभी बीमा सखियों एवं बीमा साथियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों को गिफ्ट भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहम्मद इलियास ने एलआईसी की योजनाओं एवं बीमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीमा केवल एक पॉलिसी नहीं, बल्कि परिवार की आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार है। उन्होंने सभी बीमा सखियों और साथियों से अधिक से अधिक लोगों तक एलआईसी की सेवाएं पहुंचाने का आह्वान किया।
सम्मान समारोह में टीम के सदस्यों ने भी अपने अनुभव साझा किए और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य टीम का मनोबल बढ़ाना, आपसी सहयोग को मजबूत करना तथा समाज में बीमा जागरूकता फैलाना रहा।
अंत में सभी सम्मानित सदस्यों ने मोहम्मद इलियास का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम टीम को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।

Related News

उत्तर प्रदेश: अदलहाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते छह आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: राजेन्द्र करोतिया वाल्मीकि बने अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज के प्रदेश सचिव

उत्तर प्रदेश: राजेन्द्र करोतिया वाल्मीकि बने अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज के प्रदेश सचिव

उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद में युवक ने लगाई न्याय की गुहार, डीजीपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

उत्तर प्रदेश: 34 यात्रियों की जान बचाकर खुद शहीद हुआ रोडवेज चालक, ब्रेक फेल बस को पहाड़ से टकराकर टाला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश: हजरत बाबा करीम शाह के उर्स-ए-पाक पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, आज होगी कुल शरीफ की रस्म


Featured News