-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: झाबुआ जिला अस्पताल में गूंजी किलकारियां, महिला ने सामान्य प्रसव से तीन बेटियों को दिया जन्म
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जिला चिकित्सालय झाबुआ में एक दुर्लभ और सुखद घटना में श्रीमती रीना (निवासी कुशलपुरा, जिला धार) ने सामान्य प्रसव के माध्यम से तीन स्वस्थ बेटियों को जन्म दिया। चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की सतत निगरानी एवं कुशल प्रबंधन से प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। तीनों नवजातों का वजन क्रमशः 1.2, 1.3 और 1.8 किलोग्राम है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जिला चिकित्सालय झाबुआ में एक दुर्लभ और सुखद घटना में श्रीमती रीना (निवासी कुशलपुरा, जिला धार) ने सामान्य प्रसव के माध्यम से तीन स्वस्थ बेटियों को जन्म दिया। चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की सतत निगरानी एवं कुशल प्रबंधन से प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। तीनों नवजातों का वजन क्रमशः 1.2, 1.3 और 1.8 किलोग्राम है। कम वजन होने के कारण दो नवजातों को विशेष देखभाल के लिए एनआईसीयू में रखा गया है, जबकि तीसरी नवजात अपनी माता के साथ स्वस्थ है। चिकित्सकों के अनुसार मां एवं तीनों बेटियों की स्थिति संतोषजनक है। इस सफल प्रसव में डॉ. प्रतिष्ठा चौहान, नर्सिंग ऑफिसर मंजू निनामा, हिमानी खतरकर एवं लेबर रूम स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला चिकित्सालय परिवार ने मां और तीनों बेटियों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
उत्तर प्रदेश: हजरत बाबा करीम शाह के उर्स-ए-पाक पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, आज होगी कुल शरीफ की रस्म
उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता शोयब अंसारी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
राजस्थान: बद्रीलाल जाट के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की गौसेवा, दी शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश: रतलाम में एलआईसी सम्मान समारोह आयोजित, वरिष्ठ अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश: पकौड़ी तलते समय खौलते तेल की कड़ाही में गिरा दुकानदार, गंभीर रूप से झुलसा
