Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, 25 लाख रुपये का 37.696 किलो गांजा बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Narender (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 03/06/2026 04:38:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Narender (UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 03/06/2026 04:38:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: 25 लाख रुपये कीमत का 37.696 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; पश्चिम बंगाल से पार्सल के जरिए दिल्ली-एनसीआर में होती थी सप्लाई नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की सेक्टर-20

विस्तार

उत्तर प्रदेश: 25 लाख रुपये कीमत का 37.696 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; पश्चिम बंगाल से पार्सल के जरिए दिल्ली-एनसीआर में होती थी सप्लाई नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की सेक्टर-20 थाना पुलिस और SOG टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 37.696 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पश्चिम बंगाल से पार्सल के माध्यम से साड़ियों में गांजा छिपाकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करते थे।  कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की गई 39 साड़ियाँ भी बरामद की गई हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। बरामदगी 37.696 किलोग्राम गांजा अनुमानित कीमत ₹25 लाख 39 साड़ियाँ 2 तस्कर गिरफ्तार नोएडा पुलिस की यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है।