Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बढ़ती महंगाई ने बढ़ाईं आम जनता की मुश्किलें, पेट्रोल-डीजल के दामों का हर घर पर असर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Asharaf Ali , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 03/06/2026 03:47:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Asharaf Ali ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 03/06/2026 03:47:35 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: रतलाम और पूरे देश में महंगाई के बढ़ते दामों से माध्यम वर्ग के लोगों को आज बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 1950 से 2026 तक पेट्रोल-डीजल और महंगाई दर। एक समय था जब भारत में

विस्तार

मध्य प्रदेश: रतलाम और पूरे देश में महंगाई के बढ़ते दामों से माध्यम वर्ग के लोगों को आज बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 1950 से 2026 तक पेट्रोल-डीजल और महंगाई दर। एक समय था जब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पैसों में हुआ करती थीं। वर्ष 1950 में पेट्रोल लगभग 49 पैसे प्रति लीटर और 1960 में करीब 71 पैसे प्रति लीटर था। आज वही पेट्रोल कई शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा है, जबकि डीजल भी 90 से 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास पहुंच चुका है।  पेट्रोल के पुराने और वर्तमान भाव वर्ष    पेट्रोल कीमत (लगभग)

1950    49 पैसे/लीटर 1960    71 पैसे/लीटर 1970    1.80 रुपये/लीटर
1990    8 रुपये/लीटर 2000    26 रुपये/लीटर 202 100 रुपये से अधिक
 100 रुपये के आसपास या उससे अधिक


महंगाई पर असर पेट्रोल और डीजल केवल वाहन चलाने का साधन नहीं हैं, बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। जब ईंधन महंगा होता है तो ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ता है, जिसका सीधा असर सब्जी, फल, अनाज, दूध और रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ता है। किसानों की लागत बढ़ती है, माल ढुलाई महंगी होती है और अंततः आम जनता को अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। 1950 में जिस पेट्रोल की कीमत 49 पैसे प्रति लीटर थी, आज वही पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है। डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की रसोई से लेकर बाजार तक हर चीज को प्रभावित किया है। सब्जी, फल, दूध, अनाज और यातायात का खर्च लगातार बढ़ रहा है। सवाल यह है कि बढ़ती महंगाई से जूझ रही जनता को आखिर कब राहत मिलेगी? ईंधन की कीमतों में हर बढ़ोतरी सीधे जनता की जेब पर असर डालती है और महंगाई को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा देती है।

Related News

मध्य प्रदेश: साईं स्थापना दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

उत्तराखंड: भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग

उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, 25 लाख रुपये का 37.696 किलो गांजा बरामद

उत्तर प्रदेश: देव प्राइमस अस्पताल की बढ़ीं मुश्किलें, डॉक्टर की योग्यता और आयुष्मान वसूली मामले की जांच तेज

उत्तराखंड: 34 यात्रियों की जान बचाकर शहीद हुए रोडवेज चालक बेनीराम ​​​​​​​

उत्तर प्रदेश: टीजीटी परीक्षा में सॉल्वर गैंग की सेंध नाकाम, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार


Featured News