Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: जयपुर में 15 दिवसीय निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jinesh Kumar Jain , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 03/06/2026 03:30:50 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 03/06/2026 03:30:50 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: वाणी चेस क्लब द्वारा आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को जयश्री ज्वेलर्स परिसर, मध्यम मार्ग, मानसरोवर में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में बच्चों एवं अभिभावकों ने भाग लेकर शतरंज के प्रति अपनी रुचि दिखाई।

विस्तार

राजस्थान: वाणी चेस क्लब द्वारा आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को जयश्री ज्वेलर्स परिसर, मध्यम मार्ग, मानसरोवर में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में बच्चों एवं अभिभावकों ने भाग लेकर शतरंज के प्रति अपनी रुचि दिखाई। वाणी चेस क्लब के अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन ने बताया कि बच्चों के बौद्धिक विकास और शतरंज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बच्चों को खेल की मूलभूत जानकारियों के साथ-साथ प्रतियोगी स्तर की तकनीकों और रणनीतियों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
युवा शतरंज प्रतिभा वाणी जैन ने उपस्थित बच्चों को शतरंज के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह खेल एकाग्रता, धैर्य, तार्किक सोच और निर्णय क्षमता विकसित करने का उत्कृष्ट माध्यम है। उन्होंने बच्चों को नियमित अभ्यास करने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में अनुभवी प्रशिक्षकों विक्रम सिंह (FIDE Instructor एवं FIDE Arbiter), एडवोकेट पियूष शर्मा एवं दीपक राव द्वारा बच्चों को शतरंज की प्रारंभिक चालों, नियमों, रणनीतियों तथा प्रतियोगी खेल की महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल की बारीकियों को सीखने में गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर आयोजकों ने जयश्री ज्वेलर्स प्रा. लि. का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से इस सामाजिक एवं शैक्षणिक पहल को सफलतापूर्वक प्रारंभ किया जा सका। यह निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर आगामी 15 दिनों तक प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से 8:00 बजे तक संचालित किया जाएगा। आयोजक : वाणी चेस क्लब
 : वाणी जैन अध्यक्ष : जिनेश कुमार जैन प्रशिक्षक (Coaches) :  विक्रम सिंह (FIDE Instructor एवं FIDE Arbiter) एडवोकेट पियूष शर्मा दीपक राव सहयोगी संस्थाएं : वूमेन पावर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया एवं चेस पेरेंट्स एसोसिएशन। 

Related News

मध्य प्रदेश: साईं स्थापना दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

उत्तराखंड: भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग

उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, 25 लाख रुपये का 37.696 किलो गांजा बरामद

उत्तर प्रदेश: देव प्राइमस अस्पताल की बढ़ीं मुश्किलें, डॉक्टर की योग्यता और आयुष्मान वसूली मामले की जांच तेज

उत्तराखंड: 34 यात्रियों की जान बचाकर शहीद हुए रोडवेज चालक बेनीराम ​​​​​​​

उत्तर प्रदेश: टीजीटी परीक्षा में सॉल्वर गैंग की सेंध नाकाम, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार


Featured News