-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: बेकाबू वैन्यू कार ने घरों में मारी टक्कर, पेड़ से टकराकर रुकी; एक घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: स्यावरी तिराहे पर बेकाबू वैन्यूज ने घरों को मारी टक्कर, पेड़ से जा टकराई घर पर बैठे राकेश सेन घायल, हादसे के बाद चालक दिलीप बघेल फरार गोराघाट, दतिया, 3 जून 2026, बुधवार- गोराघाट थाना क्षेत्र
विस्तार
मध्य प्रदेश: स्यावरी तिराहे पर बेकाबू वैन्यूज ने घरों को मारी टक्कर, पेड़ से जा टकराई घर पर बैठे राकेश सेन घायल, हादसे के बाद चालक दिलीप बघेल फरार गोराघाट, दतिया, 3 जून 2026, बुधवार- गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम उचाढ स्थित स्यावरी तिराहे पर मंगलवार को तेज रफ्तार वैन्यूज कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। बेकाबू कार ने कई घरों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर दम तोड़ा। हादसे में घर पर बैठे एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बाल-बाल बचे घर वाले जानकारी के अनुसार तेज स्पीड से आ रही वैन्यूज गाड़ी स्यावरी तिराहे पर अचानक अनियंत्रित हो गई।
कार ने रास्ते में आने वाले घरों को टक्कर मार दी और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इस दौरान अपने घर के अंदर बैठे राकेश सेन अधेड़ कार की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के समय घरों में मौजूद अन्य लोग और कार चालक बाल-बाल बच गए। कार की टक्कर से घरों को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं पर नहीं बनी घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल राकेश सेन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं वैन्यूज कार चालक दिलीप बघेल हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। गोराघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य कार्यक्रम, जनकल्याण शिविर व वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
उत्तर प्रदेश: दहेज हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को विन्ध्याचल पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: जनकल्याण शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में द्वितीय दिव्य गौ कथा सम्पन्न, संतों का भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़: पालक समिति का लोकतांत्रिक ढंग से गठन, पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से संपन्न
