-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भाजपा का कार्यक्रम, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रबुद्ध वर्ग का किया सम्मान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: खानपुर गाजीपुर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफलतम बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने समाज के प्रबुद्ध वर्ग को अंगवस्त्र और बुकलेट देकर सम्मानित किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: खानपुर गाजीपुर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफलतम बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने समाज के प्रबुद्ध वर्ग को अंगवस्त्र और बुकलेट देकर सम्मानित किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में सैदपुर पूर्वी के मंडल अध्यक्ष विजय यादव सिधौना, बभनौली, पटखौली, रामपुर, खानपुर गांवों में शिक्षकों, पत्रकारों, वकीलों, डॉक्टरों और सेवानिवृत्त अधिकारियों जैसे प्रबुद्ध समाज के प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित कर उनके साथ विचार विमर्श किया। वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह ने कहा कि इन आयोजनों में पिछले बारह वर्षों में बुनियादी ढांचे, महिला सशक्तिकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे जन धन और डीबीटी को प्रसारित प्रचारित किया जा रहा है। दुनियाभर के तीन दर्जन देशों में सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान प्राप्त कर वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती साख को प्रमुखता से उजागर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों को साझा कर विकसित भारत के दृष्टिकोण को सबके सामने रखा जा रहा है। जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने कहा कि मोदीजी को देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री का कार्यकाल संभालने वाले ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर दुनियाभर से बधाइयां मिल रहीं है। इस उपलब्धि से भारतीय लोकतंत्र विश्वभर में और ज्यादा शसक्त और लोकप्रिय हुआ है। मोदीजी ने देश के राजनीति की दिशा और दशा बदल दी है। श्यामकुवर मौर्या, संतोष भारद्वाज, कन्हैया पांडेय, धनंजय चौबे, शशिकांत पाठक रहे।
