Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: धरना-प्रदर्शन की खबरों का ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने किया खंडन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 11/06/2026 05:28:39 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 11/06/2026 05:28:39 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद और उत्तर प्रदेश संगठन की ओर से सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर चल रही भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद और उत्तर प्रदेश संगठन की ओर से सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर चल रही भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद ने स्पष्ट किया है कि ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस द्वारा लखनऊ में किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन का कोई कार्यक्रम तय नहीं किया गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी तरह की भ्रामक खबरों या अफवाहों में न आएं और शांति व्यवस्था बनाए रखें। इसके साथ ही, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला व पुलिस प्रशासन से भी अपील की है कि वे अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें और वास्तविक तथ्यों की जांच कर निष्पक्षता से काम करें। सोशल मीडिया पर 11 जून 2026 को मुख्यमंत्री आवास अथवा फॉरेस्ट हाउस के सामने जिस 2 दिवसीय धरना-प्रदर्शन की बात कही जा रही है, वह पूरी तरह निराधार है। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस देश के कानून और लोकतांत्रिक व्यवस्था का सम्मान करती है। पार्टी का कोई भी कार्यक्रम प्रशासनिक अनुमति के बिना आयोजित नहीं किया जाता है।

संगठन मंत्री की हाउस अरेस्ट पर पार्टी का रुख

पार्टी को प्रशासन द्वारा सूचित किया गया है कि उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री मुख्तार अहमद को 12 जून 2026 तक (2 दिनों के लिए) हाउस अरेस्ट (नज़रबंद) किया गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस इस प्रशासनिक कार्रवाई को संज्ञान में लेते हुए कानूनी प्रक्रियाओं के तहत अपनी बात रखेगी। पार्टी के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे धैर्य रखें और किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए केवल पार्टी के अधिकृत स्रोतों पर ही भरोसा करें।