-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: महेवा गांव में दबंगों का आतंक, घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला, दोनों गंभीर घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: दतिया जिले के सोनागिर थाना क्षेत्र अंतर्गत महेवा गांव में दबंगों द्वारा कथित तौर पर घर में घुसकर मां-बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: दतिया जिले के सोनागिर थाना क्षेत्र अंतर्गत महेवा गांव में दबंगों द्वारा कथित तौर पर घर में घुसकर मां-बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार महेवा निवासी पवन यादव और उनकी माता पर करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर देर रात उनके घर में घुस आए और दोनों के साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में मां-बेटे के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और वे अधमरी अवस्था में पहुंच गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मारपीट की घटना से पहले आरोपियों ने आधी रात के समय उनके घर के बाहर लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गोलीबारी के बाद परिवार अपनी जान बचाने के लिए सोनागिर थाने पहुंचा और पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि उस समय पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और उन्हें वापस भेज दिया। परिवार का यह भी आरोप है कि हमलावर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि घटना से जुड़े साक्ष्य नष्ट किए जा सकें। पीड़ित पक्ष का कहना है कि दबंगों द्वारा सुनियोजित तरीके से हमला किया गया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पवन यादव और उनकी माता का अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, गांव में हुई इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
मध्य प्रदेश: 36 साल पुराने स्थाई वारंट का तामील, ₹10,000 का इनामी आरोपी इंदौर से हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दर्दनाक हादसा, इंसानियत निभाने पहुंचे पांच लोगों की गई जान
उत्तर प्रदेश: गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से धांधली का आरोप, सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायत
उत्तर प्रदेश: धरना-प्रदर्शन की खबरों का ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने किया खंडन
