-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: व्यापारियों के कथित मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न के विरोध में शिवसेना के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: व्यापारियों के कथित मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न के विरोध में शिवसेना के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपते हुए व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने आरोप लगाया कि राज्य के कुछ अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जिससे व्यापारिक वर्ग में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अनावश्यक दबाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में प्रशासन को व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए शिवसेना हमेशा उनके साथ खड़ी है और किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीरेंद्र अरोड़ा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो शिवसेना और व्यापारी वर्ग संयुक्त रूप से जीएसटी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा, लेकिन व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर लोकतांत्रिक माध्यम का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि व्यापारियों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान शिवसेना के कई पदाधिकारी और व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, जीतू भाई, दीपक, पंकज पाल, तिलक राज शर्मा, शिबू सैनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा।
मध्य प्रदेश: 36 साल पुराने स्थाई वारंट का तामील, ₹10,000 का इनामी आरोपी इंदौर से हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दर्दनाक हादसा, इंसानियत निभाने पहुंचे पांच लोगों की गई जान
उत्तर प्रदेश: गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से धांधली का आरोप, सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायत
उत्तर प्रदेश: धरना-प्रदर्शन की खबरों का ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने किया खंडन
