Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: विशेष अभियान के तहत 245 चालान, बिना नंबर प्लेट के 11 वाहन हुए जब्त

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Namita Chauhan, Date: 11/06/2026 12:33:19 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 11/06/2026 12:33:19 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नागौर जिला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 9 जून 2026 को व्यापक कार्रवाई की गई।

विस्तार

राजस्थान: नागौर जिला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 9 जून 2026 को व्यापक कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी (आरपीएस) के निर्देशन तथा उप अधीक्षक यातायात उम्मेद सिंह के सुपरविजन में जिलेभर में प्रभावी कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुल 245 चालान किए गए। अभियान के दौरान नियम विरुद्ध बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस दौरान एक चार पहिया वाहन तथा 10 दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया।

नागौर पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित यात्रा प्रत्येक व्यक्ति और उसके परिवार की जिम्मेदारी है। सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब या नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन नहीं चलाने तथा ओवरलोडिंग एवं खतरनाक ओवरटेकिंग से बचने की अपील की है। इसके अलावा पुलिस ने अभिभावकों से नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं देने तथा वाहन की नंबर प्लेट पर अनधिकृत शब्द, चिन्ह या लेखन अंकित कर पंजीयन चिन्ह की दृश्यता प्रभावित नहीं करने की भी हिदायत दी है।
 


Featured News