-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे, गैपुरा मंडल में गूंजा सुंदरकांड पाठ
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गैपुरा मंडल के कठवैया गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में हवन-पूजन एवं भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गैपुरा मंडल के कठवैया गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में हवन-पूजन एवं भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र सेवा के लिए विशेष प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनोज जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत, आत्मविश्वासी और निर्णायक नेतृत्व वाले राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था और सैन्य ताकत लगातार मजबूत हुई है, जिससे भारत विश्व मंच पर नई शक्ति के रूप में उभरा है। भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के कारण भारतीय जनता पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ा है तथा देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मोदी जैसा नेतृत्व किसी भी राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है और उनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए सामूहिक आरती और प्रार्थना की गई। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की उन्नति एवं समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं कीं।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष पाठक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिवचंद मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामअवध पांडेय, कमलेशधर दुबे, इंद्र बहादुर सिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री अमर बहादुर सिंह, मंडल महामंत्री उमेश सिंह, मंडल मंत्री बलवंत बिंद, सुनील सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक राकेश सिंह, सुनील कुमार, बूथ अध्यक्ष नवनीत तिवारी, सुरेंद्र सिंह, रेवती रमण पाठक, सुमित पाठक, प्रफुल्ल पाठक सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: 36 साल पुराने स्थाई वारंट का तामील, ₹10,000 का इनामी आरोपी इंदौर से हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दर्दनाक हादसा, इंसानियत निभाने पहुंचे पांच लोगों की गई जान
उत्तर प्रदेश: गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से धांधली का आरोप, सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायत
उत्तर प्रदेश: धरना-प्रदर्शन की खबरों का ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने किया खंडन
