-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद बार एसोसिएशन की वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुई संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी, मुरादाबाद के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय शिव नारायण गुप्ता एडवोकेट वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता-2026 के तीसरे दिन आज दिनांक 11 जून 2026 को एस.पी. गुप्ता सभा भवन में क्वाटर फाइनल मैचों का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी, मुरादाबाद के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय शिव नारायण गुप्ता एडवोकेट वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता-2026 के तीसरे दिन आज दिनांक 11 जून 2026 को एस.पी. गुप्ता सभा भवन में क्वाटर फाइनल मैचों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अधिवक्ताओं के मध्य चार समूहों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। ग्रुप-ए में पुष्प यादव व अभिषेक भटनागर विजयी रहे। ग्रुप-बी में राजकुमार गौतम व आसिफ सैफी विजयी रहे। ग्रुप-सी में वासु सक्सेना एवं मनीष प्रताप सिंह विजयी रहे। ग्रुप-डी में कुलदीप त्यागी एवं शाकिर अली विजयी रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश प्राप्त किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आनंद मोहन गुप्ता ने प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु आयोजन समिति एवं प्रतिभागियों की प्रशंसा की तथा सभी विजयी खिलाड़ियों को अगले दौर के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर बार के महासचिव कपिल गुप्ता, संयुक्त सचिव आवरण अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य सीनियर आशीष उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्य जूनियर पंकज शर्मा आयोजन समिति के सदस्य गिरीश चन्द्र जैकबाल,मुकेश चंद्र भारद्वाज मनोज गुप्ता,सुरबेद्र पाल, गोपाल द्विवेदी, रफीक अहमद, अभिनव गुप्ता, नदीम अहमद, अकरम, शादाब, अजय पाल सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: भाजपा का कार्यक्रम, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रबुद्ध वर्ग का किया सम्मान
