-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जैतीपुर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार सस्पेंड, रंगे हाथ पकड़ा गया सिपाही विवेक कुमार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद जैतीपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद जैतीपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इससे पहले एंटी करप्शन टीम ने इंस्पेक्टर के हमराही सिपाही विवेक कुमार को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार सिपाही विवेक कुमार ने एक पीड़ित से विवेचना में मदद करने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। जिस मुकदमे में सहायता का आश्वासन देकर रुपये लिए जा रहे थे, उसकी विवेचना स्वयं थाना प्रभारी अश्वनी कुमार कर रहे थे। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर सिपाही को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। हालांकि एंटी करप्शन विभाग की ओर से इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है, लेकिन पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया। सूत्रों के अनुसार कार्रवाई के दौरान जब सिपाही विवेक कुमार रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, तब थाना प्रभारी अश्वनी कुमार कथित रूप से थाने की दीवार फांदकर निकले और पास के गन्ने के खेतों में जाकर छिप गए। हालांकि इस संबंध में पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: भाजपा का कार्यक्रम, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रबुद्ध वर्ग का किया सम्मान
