-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 05 जून को तुलसीपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी, करोड़ों की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: देवीपाटन मंडल।तुलसीपुर और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कल विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री जी 05 जून 2026 को तहसील तुलसीपुर के मधुपुर–चमरगोझिया मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के
विस्तार
उत्तर प्रदेश: देवीपाटन मंडल।तुलसीपुर और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कल विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री जी 05 जून 2026 को तहसील तुलसीपुर के मधुपुर–चमरगोझिया मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आयुक्त देवीपाटन मंडल श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल, आईजी देवीपाटन मंडल, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, मंच और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था सहित सभी जरूरी तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम के इस दौरे से तुलसीपुर-गैसड़ी क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।
