Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: फूलियाकलां में विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की जनसुनवाई, करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pappu Lal Sharma , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 04/06/2026 05:03:41 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Pappu Lal Sharma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 04/06/2026 05:03:41 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की पहल पर गुरुवार को ग्राम पंचायत फूलियाकलां में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारी पुलिस जाप्ते की मौजूदगी आमजन के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

विस्तार

राजस्थान: विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की पहल पर गुरुवार को ग्राम पंचायत फूलियाकलां में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारी पुलिस जाप्ते की मौजूदगी आमजन के बीच चर्चा का विषय बनी रही। जनसुनवाई के साथ विधायक ने बजट वर्ष 2025-26 में स्वीकृत डीएमडी फंड से निर्मित अटल प्रगति पथ सड़क एवं ओपन जिम का लोकार्पण किया तथा धानेश्वर स्थित भील समाज सामुदायिक भवन एवं तेजाजी मंदिर के समीप स्नान घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने अवैध बजरी दोहन पर प्रभावी रोक लगाने, अन्नपूर्णा रसोई में गैस सिलेंडर की समुचित व्यवस्था करने, राशन डीलर द्वारा कथित अनियमितताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा आधार कार्ड निलंबन की समस्याओं के समाधान की मांग की। इसके अलावा बिजली, पानी, पेंशन, सोमानिया तालाब के ऊपर मार्ग पर ढोला निर्माण, दोनों बस स्टैंडों पर यात्री प्रतीक्षालय एवं सार्वजनिक शौचालय निर्माण सहित अन्य जनसमस्याएं भी प्रमुखता से उठाई गईं।


विधायक डॉ. बैरवा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान 16 पात्र परिवारों को पुस्तैनी आवासीय पट्टों का वितरण किया गया तथा दो दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिलें प्रदान की गईं। इस अवसर पर जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल, ग्राम पंचायत प्रशासक रतनी देवी जाट, प्रधान प्रतिनिधि धर्मराज चाड़ा, मंडल महामंत्री जगदीश प्रजापत, रामनिवास प्रजापत, लक्ष्मण वैष्णव, हेमराज भील,  घनश्याम सेन, पंकज कुमावत, एरिलाल दरोगा, घासीराम भील, भागचंद चाड़ा, महावीर हेड़ा, विजय पाराशर, राकेश मीणा, देवखुश गोदारा, रामराज गोदारा एवं रामधन खरूड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सुनील कुमार मीणा, विकास अधिकारी प्रकाशचंद्र स्वर्णकार, तहसीलदार रामदेव धाकड़, सीबीईओ गीता माहेश्वरी, पीएचईडी, एवीवीएनएल, जल संसाधन विभाग, चिकित्सा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी तथा अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पंचायत समिति शाहपुरा सूर्यप्रकाश शर्मा ने किया।
जनसुनवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और  पुलिस बल की तैनाती पूरे दिन लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही, वहीं विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास से ग्रामीणों ने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद जताई।