Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नवादा जिला परिषद की सामान्य बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

- Photo by : social media

बिहार:  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार:  Edited By: Kunal, Date: 04/06/2026 04:11:55 pm Share:
  • बिहार:
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 04/06/2026 04:11:55 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: जिला परिषद सभाकक्ष, नवादा में जिला परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी की अध्यक्षता में जिला परिषद की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक के प्रारंभ में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की विभागवार समीक्षा की गई।

विस्तार

बिहार: जिला परिषद सभाकक्ष, नवादा में जिला परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी की अध्यक्षता में जिला परिषद की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक के प्रारंभ में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पेयजल आपूर्ति, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, विद्युत, सड़क निर्माण, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा बाल विकास परियोजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति से सदन को अवगत कराया।
समीक्षा के दौरान जिला परिषद सदस्यों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

 जनप्रतिनिधियों ने लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने, पेयजल एवं सड़क संबंधी समस्याओं के समाधान तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद नवादा नीलिमा साहू ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला परिषद सदस्यों द्वारा उठाए गए जनसमस्याओं एवं सुझावों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन किया जाए। साथ ही विकास कार्यों की नियमित निगरानी, क्षेत्रीय निरीक्षण तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिला परिषद स्थानीय विकास की एक महत्वपूर्ण इकाई है और जनप्रतिनिधियों के सुझाव एवं सहयोग से विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जा सकता है। उन्होंने बैठक में लिए गए निर्णयों एवं निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में विधायक विमल राजवंशी, विधान पार्षद अशोक यादव, जिला परिषद उपाध्यक्षा निशा कुमारी, जिला परिषद के सभी सदस्य, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।