Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: 7 जून को अंबेडकर नगर में होगा ‘समृद्ध किसान एवं वित्तीय जागरूकता सम्मेलन’, किसानों को मिलेगी आधुनिक कृषि और स्वरोजगार की जानकारी

- Photo by : social media

उत्तराखंड   Published by: Pushpender Singh Negi , उत्तराखंड   Edited By: Kunal, Date: 05/06/2026 09:55:26 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Pushpender Singh Negi ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 05/06/2026 09:55:26 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, पशुपालन, डेयरी विकास, वित्तीय साक्षरता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से अभियान फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड द्वारा “समृद्ध किसान एवं वित्तीय

विस्तार

उत्तराखंड: किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, पशुपालन, डेयरी विकास, वित्तीय साक्षरता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से अभियान फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड द्वारा “समृद्ध किसान एवं वित्तीय जागरूकता सम्मेलन” का आयोजन आगामी 7 जून 2026 (रविवार) प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा।
यह सम्मेलन श्री गजाधर नाथ मर्मर्थ बाल विद्या पीठ, रूड़ा धनघटा, जलालपुर, अंबेडकर नगर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिले एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ अधिकारी किसानों को कृषि, पशुपालन, वित्तीय समावेशन एवं स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे।

सम्मेलन की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंबेडकर नगर श्रीमती ईशा प्रिया, आईएएस होंगी, जो अपने संबोधन में किसानों के विकास एवं कृषि क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डालेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आशुतोष मिश्रा, एएसपी मुख्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ द्वारा की जाएगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में पशुधन विभाग, कृषि विभाग, नाबार्ड तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के दौरान किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आधुनिक खेती के तरीकों, पशुपालन एवं डेयरी व्यवसाय के विकास, वित्तीय साक्षरता तथा स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

अभियान फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड ने क्षेत्र के किसानों, कृषि उद्यमियों एवं ग्रामीण नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।  आयोजकों का कहना है कि इस प्रकार के सम्मेलन किसानों को नई तकनीकों और वित्तीय संसाधनों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। समय: प्रातः 10:00 बजे, दिनांक: 7 जून 2026 (रविवार) स्थान: श्री गजाधर नाथ मर्मर्थ बाल विद्या पीठ, रूड़ा धनघटा, जलालपुर, अंबेडकर नगर ।

Related News

गुजरात: विश्व पर्यावरण दिवस पर डांग जिला सूचना कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण, 12 पौधे लगाकर लिया संरक्षण का संकल्प

उत्तर प्रदेश: ड्यूटी पर जा रही स्टाफ नर्स की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर पुलिस का अभियान जारी, तीन वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायालय

उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर CM योगी की अपील, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ें प्रदेशवासी

दिल्ली: दिल्ली में भाजपा जनकल्याण मंच की बड़ी बैठक, भाजपा की प्रचंड जीत का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में स्वयं सहायता समूहों को मिला सशक्तिकरण का मंत्र, डीएम ने बैंकों को दिए सख्त निर्देश


Featured News