-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हिंदू युवा वाहिनी का वृक्षारोपण अभियान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोण्डा गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी न्यास द्वारा गंगा पूर रोड पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोण्डा गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी न्यास द्वारा गंगा पूर रोड पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदू युवा वाहिनी न्यास के पदाधिकारियों ने किया। इसमें कैलाश बाबा, राष्ट्रीय सचिव युवा मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आदर्श सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा कन्हैया सिंह, पं. गिरजा शंकर तिवारी, सूरज मिश्रा, अनूप श्रीवास्तव, राम जी कौशल सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के प्रेरणादायक पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हर साल वृक्षारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने का प्रयास किया जाएगा।
हरियाणा: नागरिक अस्पताल में 20 बेड के इमरजेंसी वार्ड का हुआ उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
राजस्थान: विश्व पर्यावरण दिवस पर सुभाष उद्यान में चला स्वच्छता अभियान, संभागीय आयुक्त ने दिलाई शपथ
गुजरात: विश्व पर्यावरण दिवस पर 12 पौधों का रोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प
