-
☰
No image found.
राजस्थान: विश्व पर्यावरण दिवस पर सुभाष उद्यान में चला स्वच्छता अभियान, संभागीय आयुक्त ने दिलाई शपथ
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: अजमेर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माय क्लीन स्कूल संस्थान, अजमेर द्वारा शनिवार प्रातः 7 से 9 बजे तक सुभाष उद्यान में विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: अजमेर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माय क्लीन स्कूल संस्थान, अजमेर द्वारा शनिवार प्रातः 7 से 9 बजे तक सुभाष उद्यान में विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उद्यान परिसर में भ्रमण करने वाले नागरिकों तथा संस्थान के सदस्यों ने सामूहिक रूप से कचरा एकत्रित कर सफाई अभियान चलाया। स्वच्छता कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उद्यान परिसर को आठ सेक्टरों में विभाजित किया गया। अभियान में विभिन्न सामाजिक एवं नागरिक समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उद्यान में उपस्थित योगा ग्रुप, वरिष्ठ नागरिक ग्रुप, भारत विकास परिषद ग्रुप तथा दी फर्न ग्रुप के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई तथा स्वयं भी सफाई अभियान में भाग लेकर लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर पार्षद राजेश शर्मा ने अभियान के लिए गार्बेज बैग, दस्ताने एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। वहीं, सरस डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी के सौजन्य से सभी सहभागियों को छाछ वितरित की गई। माय क्लीन स्कूल संस्थान के सचिव सुरेश माथुर ने संस्था का परिचय देते हुए उसके उद्देश्यों की जानकारी दी तथा पर्यावरण स्वच्छता के जनजीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। संस्थान के अध्यक्ष जे.पी. भाटी ने स्वच्छता अभियान में शामिल मुख्य अतिथि, विभिन्न समूहों के सदस्यों तथा नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
बिहार: जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, किसानों को हुआ भारी नुकसान
उत्तर प्रदेश: 2029 चुनाव से पहले परिसीमन पर केंद्र की तैयारी शुरू
राजस्थान: वाणी जैन ने 85 बच्चों को सिखाया शतरंज, बनीं प्रेरणा
उत्तर प्रदेश: बुद्धि विहार की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठा, मनोज कुमार गुप्ता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
