Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में मंत्री नरेंद्र कश्यप का सपा पर हमला, बोले – शंकराचार्य पर लाठी चलवाने वालों को सवाल पूछने का हक नहीं

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhishek Kashyap , Date: 26/02/2026 02:00:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhishek Kashyap ,
  • Date:
  • 26/02/2026 02:00:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप आज शाहजहांपुर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप आज शाहजहांपुर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले को लेकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसी समाजवादी पार्टी में राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थी। जो समाजवादी पार्टी आज शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले 
बीजेपी पर साजिश करने का आरोप लगा रही है, इसी समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लाठियां चलवाई थी। शंकराचार्य पर लाठियां चलवाने वाले समाजवादी पार्टी के नेताओं को भाजपा सरकार से सवाल पूछने का कोई हक नही हैन उन्होंने कहा कि योगी सरकार में साधु संतों का कभी अपमान नहीं हुआ। बल्कि प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की सरकार ने अयोध्या और काशी को साशाजित किया है। उनकी सरकार ने हमेशा साधु संतों का सम्मान किया है। 


Featured News