-
☰
उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर में मिशन शक्ति 5.0 अभियान तेज, महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी जानकारी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: इसी क्रम में आज दिनांक 23.03.2026 को मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज, मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद/वार्ता करते हुए उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधि
विस्तार
उत्तर प्रदेश: इसी क्रम में आज दिनांक 23.03.2026 को मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज, मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद/वार्ता करते हुए उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान, भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित प्रावधान, बाल विवाह निषेध, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान एवं महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम द्वारा पम्पलेट वितरण के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा वन स्टॉप सेंटर-181 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया तथा उनकी सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।
उत्तर प्रदेश: गोंडा में सपा ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता सौंपी, प्रतिनिधिमंडल रहा मौजूद
उत्तर प्रदेश: बरेली में अतिक्रमण पर सख्ती, 380 से ज्यादा निर्माण पर बुलडोजर की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में रक्तदान शिविर, 51 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को स्वास्थ्य व हाइजीन पर जागरूकता, अभिभावकों का सम्मान
उत्तर प्रदेश: नवरात्रि मेले से पहले हमीरपुर में प्रशासन अलर्ट, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण