-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने किया वृक्षारोपण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माँ और प्रकृति दोनों को जीवनदायिनी का दर्जा प्राप्त है। माँ हमें जीवन देती है और प्रकृति हमारे जीवन को सुरक्षित एवं समृद्ध बनाती है। इसलिए दोनों के प्रति सम्मान और संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृ सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का एक प्रेरणादायी अभियान है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। विधायक ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण किया। पं. रत्नाकर मिश्र ने कहा कि "माँ का आशीर्वाद और प्रकृति का संरक्षण ही हमारी सच्ची विरासत है। आइए, अपनी माँ के सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक पौधा अवश्य लगाएँ।"
गुजरात: कलमथा ग्राम सभा में विकास कार्यों और मनरेगा भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
उत्तर प्रदेश: पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प, मीरजापुर न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण
उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
