-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: चलती बाइक में अचानक लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: इज्जत नगर में चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा इज्जतनगर थाना क्षेत्र में आईवीआरआई के पशु चिकित्सा गेट के सामने हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: इज्जत नगर में चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा इज्जतनगर थाना क्षेत्र में आईवीआरआई के पशु चिकित्सा गेट के सामने हुआ। बाइक सवार पशु को दिखाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में बाइक से तेज लपटें उठने लगीं आग की लपटें उठीं तो बाइक छोड़कर भागा चालक मोटरसाइकिल में आग लगते ही चालक घबरा गया। उसने किसी तरह बाइक रोककर तुरंत उससे दूरी बना ली और मौके से भागकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर बाइक धू-धूकर जलने लगी। अचानक उठती आग की लपटों को देखकर आसपास मौजूद लोग भी सहम गए देखते ही देखते बाइक जलकर हुई राख।
आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाइक बचाने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही देर में मोटरसाइकिल का अधिकांश हिस्सा जल गया। आग बुझने के बाद मौके पर बाइक का जला हुआ ढांचा ही बचा। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक हादसे की चर्चा होती रही बड़ा हादसा टला, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
गनीमत रही कि मोटरसाइकिल में आग लगने के दौरान चालक समय रहते उससे दूर हो गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बाइक में आग किस वजह से लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती तौर पर चलते वाहन में अचानक आग लगने की बात सामने आ रही है।
