Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नगीना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का किया खुलासा, दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajkumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 20/11/2026 06:09:40 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajkumar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 20/11/2026 06:09:40 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बिजनौर थाना नगीना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बिजनौर थाना नगीना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया POCO C-61 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK07AV3881 बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को एक महिला नगीना रोडवेज बस स्टैंड पर सवारी का इंतजार कर रही थी, तभी दो अज्ञात युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। पीड़िता ने 16 नवंबर 2026 को थाना नगीना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 373/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फैसल पुत्र सरफराज और शहजाद पुत्र जलील अहमद निवासी मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा, थाना नगीना, जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार और मुख्य आरक्षी 618 सन्निराज तोमर शामिल रहे।


Featured News