Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  गोरखपुर में ‘नारी शक्ति वंदन’ सम्मेलन, Yogi Adityanath ने महिला सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 23/04/2026 10:22:41 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/04/2026 10:22:41 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन’ सम्मेलन में सहभाग करते हुए आधी आबादी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं की बढ़ती भूमिका और उनके

विस्तार

उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन’ सम्मेलन में सहभाग करते हुए आधी आबादी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं की बढ़ती भूमिका और उनके योगदान को समाज की प्रगति का आधार बताया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज की नारी गृहस्थी से लेकर अंतरिक्ष की यात्रा तक हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलंबन के क्षेत्र में महिलाओं की सशक्त भागीदारी देश और प्रदेश को नई दिशा दे रही है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके अधिकारों को सुदृढ़ करने का निरंतर प्रयास जारी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित प्रबुद्धजनों एवं मातृशक्ति का अभिनंदन करते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।


Featured News