Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कार्यभार संभालते ही एक्शन में नवागत थानाध्यक्ष, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को बताया पहली प्राथमिकता

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Dipak Kumar(U) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/09/2026 02:57:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Dipak Kumar(U) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/09/2026 02:57:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नवागत थानाध्यक्ष ने खंण्डासा थाने का कार्यभार ग्रहण करते ही पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है।कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने थाना परिसर

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नवागत थानाध्यक्ष ने खंण्डासा थाने का कार्यभार ग्रहण करते ही पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है।कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने थाना परिसर में समस्त पुलिस स्टाफ के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था,अपराध नियंत्रण एवं पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक के दौरान थानाध्यक्ष कमलेश सरोज ने पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति,संवेदनशील स्थानों,पूर्व में घटित घटनाओं तथा अपराध की स्थिति के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रमुख दायित्व क्षेत्र में शांति एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन को सुरक्षित महसूश कराना है।इसके लिए सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ निर्वहन करें।आगे थानाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनकी शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति को थाने से न्याय की उम्मीद होती है, इसलिए पुलिस का व्यवहार आमजन के प्रति शालीन एवं सहयोगात्मक होना चाहिए।उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर गश्त व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर नजर रखने तथा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।साथ ही महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शांति व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने की बात कही।बैठक में थानाध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों से आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग तभी संभव है जब पूरा स्टाफ एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे।उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया।कार्यभार ग्रहण करते ही नवागत थानाध्यक्ष की सक्रियता से थाने के पुलिसकर्मियों में भी नई कार्यशैली की शुरुआत के संकेत दिखाई दिए हैं। थानाध्यक्ष ने कहा अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।