Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: आरटीओ अयोध्या ने बलरामपुर परिवहन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता बढ़ाने के दिए निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/09/2026 03:44:23 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/09/2026 03:44:23 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में सोमवार को संभागीय परिवहन अधिकारी, अयोध्या श्री विश्वजीत प्रताप सिंह द्वारा उप संभागीय परिवहन कार्यालय, बलरामपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता कार्मिकों के पहचान पत्रों का सत्यापन अनधिकृत व्यक्तियों/मध्यस्थों की गतिविधियों

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में सोमवार को संभागीय परिवहन अधिकारी, अयोध्या श्री विश्वजीत प्रताप सिंह द्वारा उप संभागीय परिवहन कार्यालय, बलरामपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता कार्मिकों के पहचान पत्रों का सत्यापन अनधिकृत व्यक्तियों/मध्यस्थों की गतिविधियों पटलवार कार्यों, पत्रावलियों व अभिलेखों के रख-रखाव कार्यालय की स्वच्छता एवं रिकॉर्ड रूम की व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया गया। महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि 1.प्रत्येक पटल/खिड़की पर पटल संख्या व सेवाओं का विवरण स्पष्ट रूप से अंकित हो। 2.ऑनलाइन सेवाओं का विवरण कार्यालय के बाहर प्रदर्शित किया जाए। 3.वेंडरों के नाम, कंपनी व कार्य का विवरण स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हो। 4.रिकॉर्ड रूम में सभी रैकों की नंबरिंग कर अभिलेख सुव्यवस्थित रखे जाएं। महोदय द्वारा आवेदकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। उपस्थित आवेदकों द्वारा किसी प्रकार की असुविधा न होने की बात कही गई। महोदय ने कार्यालयीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं जनसुविधा के अनुरूप बनाए रखने हेतु निर्देशित किया।