Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मोटरसाइकिल लेकर भागने का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल बरामद

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/09/2026 11:15:58 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/09/2026 11:15:58 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मोटरसाइकिल लेकर भागने के मामले में कप्तानगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बताई जा रही

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मोटरसाइकिल लेकर भागने के मामले में कप्तानगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बताई जा रही मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ के आधार पर मुकदमे में दो और धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस के अनुसार, थाना कप्तानगंज में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नगर रोड चौखड़ा के पास सुनसान स्थान पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोपहर 1:50 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार  गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल भारद्वाज पुत्र बाबूराम, निवासी अर्जुनडीहा भारीनाथ, थाना कप्तानगंज, बस्ती के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना कप्तानगंज में मु0अ0सं0 238/2026, धारा 308(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना स्वीकार करने के बाद मुकदमे में धारा 317(2) और 61(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। बाइक और मोबाइल बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल संख्या UP51BL4244 और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 14/2026 थाना कप्तानगंज और मु0अ0सं0 171/2026 थाना नगर, बस्ती शामिल हैं।
 न्यायालय भेजने की कार्रवाई 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मो. रफी खान, हेड कांस्टेबल अकबाल अहमद, रिजर्व कांस्टेबल अविनाश शाहू और आदर्श कुमार की टीम ने की।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में जल संरक्षण को नई गति, 26 नए खेत तालाबों के निर्माण को मंजूरी

उत्तर प्रदेश: आरटीओ अयोध्या ने बलरामपुर परिवहन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता बढ़ाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: सोशल ऑडिट में विकास कार्यों की खुली पड़ताल, ग्रामीणों के सामने हुआ भौतिक सत्यापन

मध्य प्रदेश: जोटई रोड पर गहरे गड्ढों का जाल, रोज खराब हो रहे टमटम और दोपहिया वाहन; हादसे का बढ़ा खतरा

मध्य प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्र में लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप से चिंता, गौवंश के इलाज और वैक्सीनेशन की मांग

उत्तर प्रदेश: कार्यभार संभालते ही एक्शन में नवागत थानाध्यक्ष, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को बताया पहली प्राथमिकता


Featured News