-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में जल संरक्षण को नई गति, 26 नए खेत तालाबों के निर्माण को मंजूरी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति एवं जिला मिशन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 के कार्यों की
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति एवं जिला मिशन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा वर्ष 2026-27 की कार्ययोजनाओं को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।बैठक के प्रमुख निर्णय 1. 26 नए खेत तालाबों का निर्माण —किसानों को वर्षा जल संचयन एवं सिंचाई में बड़ी सुविधा मिलेगी। 2. राप्ती नदी जलसमेट क्षेत्र में 762 हेक्टेयर भूमि के उपचार के लिए 10 परियोजनाएं अनुमोदित की गईं। 3. जलभराव वाले 172 हेक्टेयर क्षेत्र में जल निकासी एवं नाला जीर्णोद्धार हेतु 3 परियोजनाएं स्वीकृत। 4. भू-क्षरण रोकथाम पर फोकस —पहाड़ी नालों से होने वाले भू-क्षरण एवं भूमि कटाव की रोकथाम के साथ ही पथरीले क्षेत्रों में खेत तालाब, चेकडैम, गली प्लग एवं अवरोध बांध जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। 5. किसानों की आय दोगुनी करने की पहल — ब्लॉक हरैया सतघरवा के हिन्डुलीकला में 76 लाभार्थियों को समेकित कृषि प्रणाली, एपीकल्चर एवं वर्मी कंपोस्ट से जोड़कर आय के अतिरिक्त साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. जैन जी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही दर्शन पोर्टल के माध्यम से पात्र किसानों का पारदर्शी चयन कर योजनाओं का लाभ सीधे उन तक पहुंचाया जाए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी जी, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, डी.सी. मनरेगा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: सोशल ऑडिट में विकास कार्यों की खुली पड़ताल, ग्रामीणों के सामने हुआ भौतिक सत्यापन
