Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ट्रामा सेंटर की निःशुल्क सेवाएं बहाल रखने की मांग, छात्रसंघ प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 08/09/2026 10:51:34 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 08/09/2026 10:51:34 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज के पीछे गोराबाजार स्थित ट्रामा सेंटर को शीघ्र पूर्ण क्षमता से संचालित करने और यहां मरीजों को मिलने वाली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने की मांग को लेकर छात्रसंघ प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी मनीष चौहान को सौंपा। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज के पीछे गोराबाजार स्थित ट्रामा सेंटर को शीघ्र पूर्ण क्षमता से संचालित करने और यहां मरीजों को मिलने वाली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने की मांग को लेकर छात्रसंघ प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी मनीष चौहान को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से ट्रामा सेंटर को बंद करने अथवा वहां मौजूद उपकरण और अन्य सामान को किसी दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि ट्रामा सेंटर के करीब 90 प्रतिशत उपकरण पहले ही सीएमओ कार्यालय द्वारा हटाए जा चुके हैं। ऐसे में सेंटर की स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है।

ज्ञापन में कहा गया कि यदि ट्रामा सेंटर को मेडिकल कॉलेज अथवा किसी अन्य विभाग से संबद्ध किया जाता है तो छात्रसंघ को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसकी मूल व्यवस्था और स्वरूप में बदलाव नहीं होना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि यहां मरीजों को इलाज, चिकित्सकीय परामर्श, एक्स-रे, सीटी स्कैन समेत सभी आवश्यक जांच और दवाइयां पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही ट्रामा सेंटर में आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों और पर्याप्त स्टाफ की तैनाती कर इसे 24 घंटे और सातों दिन पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करने की मांग की गई। अपर जिलाधिकारी मनीष चौहान ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा, मैं इसे सक्षम अधिकारी को प्रेषित कर दूंगा।

इस दौरान छात्र नेता प्रद्युम्न यादव ने कहा कि गाजीपुर की जनता के हित में ट्रामा सेंटर का निःशुल्क और पूर्ण क्षमता से संचालन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि भारी जन-संघर्ष के बाद स्थापित किए गए इस ट्रामा सेंटर को बंद कराने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। वहीं पूर्व महामंत्री सुधांशु तिवारी ने प्रशासन से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए मामले में जल्द और स्पष्ट निर्णय लेने की मांग की। पूर्व छात्रसंघ महामंत्री पिंटू यादव ने चेतावनी दी कि यदि ट्रामा सेंटर की निःशुल्क व्यवस्था में बदलाव किया गया या इसे बंद करने का प्रयास हुआ तो छात्रसंघ और जनपद की जनता आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत सदस्य रेवतीपुर गोविंद यादव, छात्र नेता अखिलेश यादव, विवेक राजभर, रजनीश मिश्रा, बृजेश यादव, ऋषि यादव, अमन प्रधान, राहुल यादव, विकास यादव, राज पाण्डेय, शिवम गुप्ता, दीपक उपाध्याय, सुधांशु तिवारी, प्रद्युम्न यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में जल संरक्षण को नई गति, 26 नए खेत तालाबों के निर्माण को मंजूरी

उत्तर प्रदेश: आरटीओ अयोध्या ने बलरामपुर परिवहन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता बढ़ाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: सोशल ऑडिट में विकास कार्यों की खुली पड़ताल, ग्रामीणों के सामने हुआ भौतिक सत्यापन

मध्य प्रदेश: जोटई रोड पर गहरे गड्ढों का जाल, रोज खराब हो रहे टमटम और दोपहिया वाहन; हादसे का बढ़ा खतरा

मध्य प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्र में लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप से चिंता, गौवंश के इलाज और वैक्सीनेशन की मांग

उत्तर प्रदेश: कार्यभार संभालते ही एक्शन में नवागत थानाध्यक्ष, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को बताया पहली प्राथमिकता


Featured News