Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: तोशाम एसडीएम की राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक, इंतकाल और पैमाइश कार्य में तेजी के निर्देश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 08/09/2026 10:47:23 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 08/09/2026 10:47:23 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को राजस्व विभाग के कानूनगो और पटवारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

विस्तार

हरियाणा: तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को राजस्व विभाग के कानूनगो और पटवारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व कार्यों में पारदर्शिता, तेजी और ऑनलाइन सिस्टम को बेहतर बनाने को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में नायब तहसीलदार अशोक कुमार भी मौजूद रहे। एसडीएम संदीप कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व विभाग से जुड़े ऑनलाइन कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल पर होने वाले कार्यों को गंभीरता से समझते हुए उन्हें समय पर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने नॉर्मल इंतकाल के कार्य को नियमित रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही खानाकास्त यानी फसल गिरदावरी और सबडिवीजन से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया। बैठक में RTI, CM Window और न्यायालय से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को इन मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटारा करने के निर्देश दिए गए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

निशानदेही के कार्य को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। कहा गया कि निशानदेही के दौरान संबंधित पटवारी मौके पर मौजूद रहे और मौके पर ही कानूनगो व पटवारी के नक्शे पर हस्ताक्षर किए जाएं। इसके अलावा गांव के लाल डोरा से संबंधित रिकॉर्ड पंचायत विभाग से प्राप्त कर राजस्व विभाग के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने यह भी कहा कि यदि गांव से संबंधित कोई कार्य संदिग्ध या स्पष्ट न हो तो पटवारी नंबरदार या जिम्मेदार ग्रामीणों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें और उसके बाद ही कार्रवाई पूरी करें। बैठक के दौरान अधिकारियों को राजस्व कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने, रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने और लोगों से जुड़े मामलों का समयबद्ध तरीके से निपटारा करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन का उद्देश्य राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाना है।

Related News

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में जल संरक्षण को नई गति, 26 नए खेत तालाबों के निर्माण को मंजूरी

उत्तर प्रदेश: आरटीओ अयोध्या ने बलरामपुर परिवहन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता बढ़ाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: सोशल ऑडिट में विकास कार्यों की खुली पड़ताल, ग्रामीणों के सामने हुआ भौतिक सत्यापन

मध्य प्रदेश: जोटई रोड पर गहरे गड्ढों का जाल, रोज खराब हो रहे टमटम और दोपहिया वाहन; हादसे का बढ़ा खतरा

मध्य प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्र में लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप से चिंता, गौवंश के इलाज और वैक्सीनेशन की मांग

उत्तर प्रदेश: कार्यभार संभालते ही एक्शन में नवागत थानाध्यक्ष, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को बताया पहली प्राथमिकता


Featured News