Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भारत विकास परिषद में शपथ ग्रहण समारोह, नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 14/04/2026 11:01:33 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/04/2026 11:01:33 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरेली महानगर अध्यक्ष बीजेपी  श्री अधीर सक्सेना ने भारत विकास परिषद के सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों की सराहना करते हुए समाज में इसकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरेली महानगर अध्यक्ष बीजेपी  श्री अधीर सक्सेना ने भारत विकास परिषद के सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों की सराहना करते हुए समाज में इसकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पवन सक्सेना ने परिषद द्वारा संचालित सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। साथ ही श्री सुधीर गुप्ता जी (प्रांतीय अध्यक्ष), श्री के. वी. अग्रवाल जी (प्रांतीय संरक्षक) एवं श्री संजीव जोली जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

बैठक में सत्र 2026-27 के दायित्वधारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अंशु शर्मा जी (प्रांतीय संयोजक, संस्कार एवं चुनाव अधिकारी) का पटका पहनाकर स्वागत करने के साथ हुआ। तत्पश्चात माँ शारदा, स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी दायित्वधारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया तथा भारत विकास परिषद की पुस्तकें भेंट की गईं।

Related News

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मीरजापुर में महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता अभियान तेज

मध्य प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने चेतावनी पत्रों पर जताया गया विरोध

मध्य प्रदेश: कांग्रेस कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई गई, बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश: अग्निशमन सेवा सप्ताह पर शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि, एसपी ने अग्निशमन केंद्र का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर एसपी संदीप कुमार मीना ने मगहर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राजस्थान: हेमंत मीमरोठ को मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी से सामाजिक न्याय कार्यों के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित


Featured News