-
☰
उत्तर प्रदेश: महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन सोमवार को सूर्य अस्त के समय व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर भगवान भास्कर से अपने एवं अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि कल्याण एवं निरोग रहने की कामना की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन सोमवार को सूर्य अस्त के समय व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर भगवान भास्कर से अपने एवं अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि कल्याण एवं निरोग रहने की कामना की। नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध पोखरा साहूवाइन पर हजारों की संख्या में छठ पूजा करने के लिए पहुंची व्रती महिलाओं के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से घाटों की सफाई, आने-जाने वाले मार्गों पर साफ सफाई एवं भीड़ को देखते हुए उनके नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन मय फोर्स पीएसी के साथ थाना प्रभारी सदानंद सिंह स्वयं मौजूद होकर निगरानी कर रहे थे। इस बार बरसात काफी होने के कारण पोखरा में पानी का लेवल काफी ज्यादा रहा जिसको देखते हुए प्रशासन ने पोखरे में नाव की व्यवस्था रख रखी थी जिससे घाटों की निगरानी की जा रही थी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह, क्षेत्र के लेखपाल एवं काफी संख्या में छठ आस्था प्रेमी उपस्थित रहे।
राजस्थान: ग्राम मोरदा नदी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया
मध्य प्रदेश: देवसर मार्ग पर अधूरी सड़क, ट्रेलर फंसा और घंटों जाम, विकास पर उठे सवाल
राजस्थान: जोधपुर कैफ़े ने भारतीयों के प्रवेश पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया
गुजरात: कटगढ़ में RSS का प्रशिक्षण वर्ग, 2 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम
राजस्थान: वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन ने देशभर में की नई नियुक्तियां, महिला सशक्तिकरण पर होगा जोर
उत्तराखंड: गंगोलीहाट में पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर छात्रों संग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया