Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरी, बैटरी-इन्वर्टर समेत सामान ले गए चोर

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/11/2026 05:05:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/11/2026 05:05:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरी, बैटरी-इन्वर्टर समेत सामान ले गए चोर

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सांथा विकास खंड के डबरा गांव स्थित पंचायत भवन में चोरी की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर वहां रखा सरकारी सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान में दो बैटरी, एक इन्वर्टर, एक प्रिंटर और चार कुर्सियां शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह पंचायत सहायक विवेक रोशन को पंचायत भवन में चोरी होने की जानकारी मिली। वह मौके पर पहुंचे तो भवन का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जांच करने पर दो बैटरी, इन्वर्टर, प्रिंटर और चार कुर्सियां गायब मिलीं। घटना की जानकारी होते ही उन्होंने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पंचायत सहायक विवेक रोशन ने चौकी प्रभारी राजेडीहा को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर चोरी की घटना से अवगत कराया और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। पंचायत भवन में सरकारी उपयोग के लिए रखे गए सामान की चोरी से गांव में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों के सामने अब पंचायत भवन की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस को दी गई सूचना और प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले में जांच की उम्मीद है। चोरी की घटना में कौन शामिल है और सामान कहां गया, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Related News

मध्य प्रदेश: सूखाग्रस्त झाबुआ में पेयजल संकट नहीं ने देंगे, थांदला को भी मिलेगा पर्याप्त पानी: कलेक्टर

Starship Setback: अंतरिक्ष में पहुंचा स्टारशिप, लेकिन वापसी में फेल हुआ एलन मस्क का बड़ा दांव! 26 स्टारलिंक सैटेलाइट्स सफलतापूर्वक तैनात

उत्तर प्रदेश: अधिवक्ताओं की चार प्रमुख मांगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन, विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हुआ प्रतिनिधिमंडल

Under-19 Asia Cup: पाकिस्तान ने भारत के सामने रखा 338 रनों का लक्ष्य, उस्मान खान ने जड़ा शानदार शतक

छत्तीसगढ़: बसपा ने वरिष्ठ कार्यकर्ता की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, 6 दिसंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा महापरिनिर्वाण दिवस


Featured News