-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पुलिसकर्मियों पर रिश्वत और फर्जी केस का आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्राची उर्फ पल्लवी पत्नी आदित्य कुमार निवासी राजकीय आदर्श कॉलोनी निकट 23 पीएससी थाना सिविल लाइन ने आज पुलिस उत्पीड़न को लेकर एक प्रार्थना पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिया और लगाई न्याय की
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्राची उर्फ पल्लवी पत्नी आदित्य कुमार निवासी राजकीय आदर्श कॉलोनी निकट 23 पीएससी थाना सिविल लाइन ने आज पुलिस उत्पीड़न को लेकर एक प्रार्थना पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिया और लगाई न्याय की गुहार महिला ने बताया कि उसका पति आदित्य कुमार सिटी मॉल में डिलीवरी के पद पर कार्य करता है दिनांक 12/4/26 को रात्रि समय करीब 9:00 बजे की घटना है वह ब उसके पति घर पर ही थे कि अचानक पुलिस चौकी आदर्श कॉलोनी थाना सिविल लाइंस के सिपाही अंकुर कुलदीप टिंकू एवं सब इंस्पेक्टर अनुज चौधरी बिना किसी कारण के जबरदस्ती प्राथनी के पति को पकड़ कर ले गए सिपाही कुलदीप ने घर से जाते समय प्राथनी के पति को छोड़ने के संबंध में बात करने हेतु प्रार्थना की बुआ श्रीमती नीतू पत्नी अश्वनी के साथ प्राथनी को पुराने आरटीओ ऑफिस के पास बुलाया कुलदीप ने प्राथनी के पति को छोड़ने की एवज में प्राथनी से ₹300000/ की मांग की रुपए न देने पर प्राथनी के पति का एन0 डी 0पी 0 एस 0 एक्ट में चालान करने की धमकी दी प्राथनी निहायत ही गरीब महिला है जब प्राथनी अपने पति को छुड़ाने के लिए नामांकरण पैसों का इंतजाम नहीं कर सकी तो पुलिस ने दिनांक 13/ 4 /2026 को फर्जी घटना बनाकर प्राथनी के पति के विरुद्ध थाना सिविल लाइंस में मुकदमा अपराध संख्या 0219/2026 धारा 8/20 एन0डी 0पी 0एस 0एक्ट में पंजीकृत कर लिया सिपाही कुलदीप प्राथनी के पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी ढाई लाख रुपए की मांग कर रहा था और उसने कहा कि हम तेरे पति पर 1 किलो से कम चरस रख रहे हैं अगर तुमने ढाई लाख रुपए नहीं दिए तो तुम्हारे पूरे परिवार को जेल भेज दिया जाएगा प्राथनी ने थाना सिविल लाइंस के पुलिस कर्मियों के जुल्मों से तंग आकर दिनांक 13/4/26 को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र दिया था तभी से पुलिसकर्मी प्राथनी व प्राथनी के माता-पिता ससुराल पक्ष का उत्पीड़न कर रहे थे मजबूरी बस प्रार्थनी ने अपना मंगलसूत्र बेच कर अपने माता-पिता ब रिश्तेदारों से रुपए उधार लेकर दिनांक 14/4/26 को रात्रि में सिपाही कुलदीप और टिंकू सिपाही को ढाई लाख रुपए दे चुकी है उक्त पुलिसकर्मी प्राथनी पर शिकायती प्रार्थना पत्र वापस लेने का दबाव बना रहे हैं प्राथनी ने उक्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र डीआईजी महोदय पुलिस अधीक्षक को दे चुकी है इसके पश्चात उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है अतः श्रीमान जी से प्रार्थना की जांच करा कर इन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए और मेरी ब मेरे परिवार की सुरक्षा की जाए।
बिहार: बिजली सुधार से खेतों में लौटी हरियाली, किसानों को मिली नई उम्मीद
उत्तर प्रदेश: गोण्डा में चकमार्ग मुक्ति अभियान तेज, 274 से अधिक रास्ते अतिक्रमण से मुक्त
राजस्थान: 10 हजार का इनामी ठग गिरफ्तार, फर्जी लोन कंपनी से करोड़ों की ठगी का खुलासा
उत्तर प्रदेश: आईसीएआई बरेली शाखा की संगोष्ठी में श्रम कानून व डेटा संरक्षण अधिनियम पर हुआ मंथन
