-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दलित युवक की मौत के मामले में पुलिस का एक्शन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र स्थित उजरामऊ गांव में एक दलित युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य नामजद आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र स्थित उजरामऊ गांव में एक दलित युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य नामजद आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है क्या था पूरा मामला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जून की रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस हिंसक घटना में दलित युवक श्यामवीर प्रताप सिंह उर्फ सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए श्यामवीर के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में पहले सीएचसी राजेपुर ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल और फिर वहां से कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। कानपुर में उपचार के दौरान श्यामवीर प्रताप सिंह का दुखद निधन हो गया। धारा 105 के तहत बढ़ा मुकदमा घटना के बाद मृतक के भाई की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर राजेपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो जाने के बाद, पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 का भी इजाफा कर दिया है। पुलिस की विशेष टीम ने की गिरफ्तारीइस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह के निर्देश पर तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार दबिश दी और तकनीकी साक्ष्यों को आधार बनाते हुए मुख्य आरोपी सौरभ को धर दबोचा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है। उन्होंने कहा, "उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर इस घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी सूरत में किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।" पुलिस फिलहाल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
